दोस्तों आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खान-पान और गतिहीन जीवन के कारण कुछ बीमारियां शरीर में जड़ जमा लेती हैं। लोग इन बीमारियों को अपने जीवन का हिस्सा समझने लगे हैं और इसीलिए ज्यादातर लोग इन्हें होने पर मानते भी नहीं हैं। लेकिन यह गलती भारी पड़ सकती है।
ऐसी ही एक समस्या है पेट में गैस, एक ऐसी समस्या जिससे ज्यादातर लोग अनियमित आहार और गतिहीन जीवन शैली के कारण पीड़ित होते हैं। कई लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें व्यायाम करने का समय ही नहीं मिल पाता है।
अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिनके जीवन में समय की कमी है तो आज हम आपके लिए एक ऐसे आसन की जानकारी लेकर आए हैं जिसे करने में आपको सिर्फ 5 मिनट का समय देना है और यह आसन आपको पेट की गैस से हमेशा के लिए निजात दिलाएगा।
इस योगासन को शुरू करने के कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। इस आसन को करने के लिए आपको रोजाना 5 मिनट का समय देना है। बस 5 मिनट का समय निकालकर इसकी आदत डाल लें, फिर आपको पेट की गैस की दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप बिना झिझक अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं।
पेट की गैस का कोई स्थाई उपाय करने से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि इसके कारण क्या हैं, तो हम आपको बता दें कि पेट की गैस तनाव, चिंता, धूम्रपान, क्रोध के कारण भी होती है।
अपच की समस्या होने पर भी पेट में गैस बनने लगती है। इसके अलावा ज्यादा मसालेदार या तला भुना खाना भी गैस का कारण बनता है। फास्ट फूड, ब्रेड, दूध, बासी खाना खाने से भी गैस बनती है।
पेट में गैस कई कारणों से होती है और कई बार आपको इसकी वजह से खुद को शर्मिंदा भी होना पड़ता है। तो अगर आप इस समस्या से हमेशा के लिए बचना चाहते हैं तो आइए हम आपको इसका उपाय बताते हैं। यह उपाय दवा नहीं बल्कि योग है। आपको बस 5 मिनट के लिए एक योगासन करना है।
पेट की गैस से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए पवनमुक्तासन आसन करना होता है। यह पेट में गैस को रिलीज करता है। इस आसन को करने के लिए आप जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। फिर दाएं पैर को घुटने से छाती तक लाएं और फिर बाएं पैर को इसी तरह मोड़ें।
फिर सिर को जितना हो सके ऊपर उठाएं और घुटनों की तरफ ले जाएं। कोशिश करें कि नाक घुटने से लग जाए, लेकिन ऐसा करने के लिए जोर न लगाएं। धीरे-धीरे अभ्यास करने से नाक पोर को छुएगी।
शुरुआत में सिर को जहां तक ले जा सकते हैं ले जाएं। फिर ऐसी स्थिति में आ जाएं जैसे आप सो रहे हों, इस आसन को 5 मिनट तक ऐसे ही करें। इस आसन को करने से पेट की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
यह आसन पेट के साथ-साथ फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है। हालांकि जिन लोगों को घुटनों में दर्द, गर्दन या पीठ की समस्या है उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस आसन को खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।